expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

इस बार रामनगर में होगा जी-20 कार्यक्रम।

 


All India tv news। उत्तराखंड में जी-20 समिट के अंतर्गत अब दो के बजाय तीन वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। जी-20 का तीसरे कार्यक्रम का आयोजन रामनगर में किया जाएगा। इसके दो कार्यक्रम ऋषिकेश में होंगे। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन के सचिव ने इस मामले में कुमाऊं आयुक्त और नैनीताल व  ऊधमसिंह नगर के डीएम को पत्र भेज दिया है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। रामनगर में यह बैठक 26 से 28 मार्च 2023 के बीच संपन्न होगी। बैठक में जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस राउंड टेबल कार्यक्रम में  30 भारतीय प्रतिनिधियों के साथ- साथ 70 विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

Follow us on👇
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.