
All India tv news। कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडों के अंतर्गत अल्मोड़ा नगर के मेन बाजार में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने कहा कि देश में आम जनता महंगाई ,बेरोजगारी, आपदा और कुशासन से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने देश की जनता में पार्टी के प्रति नया विश्वास जगाने और जनता की तकलीफों को समझने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोडों यात्रा निकाली है। इस यात्रा में देश की जनता ने राहुल गाँधी को अपना पूर्ण सहयोग और प्यार दिया है।साथ ही उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक काँग्रेस कार्यकर्ता को आगे आना होगा। इस यात्रा के दौरान हरीश रावत ने बाजार में व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने उनके सामने अपनी मांगो के साथ तहसील को नए कलक्ट्रेट महकमे से पुराने कलक्ट्रेट महकमे में शिफ्ट किये जाने की बात भी रखी। जिस पर हरीश रावत ने व्यापारियों के साथ होने की बात कही। इस यात्रा कार्यक्रम में यात्रा के संयोजक अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,दिवान सतवाल, ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव और नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, दीप सिंह डांगी, , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, किशन लाल, कार्तिक साह, जिला महासचिव गीता महरा, भगवती मटेला, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, देवेन्द्र बिष्ट, शिवराज नयाल, अमरजीत भाकुनी, शरद चन्द्र साह, शोभा जोशी, हेम चन्द्र जोशी,अल्मोडा जिला प्रभारी महेश शर्मा, देवेंद्र बिष्ट ,पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला, गोपाल चौहान, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट, परितोष जोशी,सरस्वती रोडिया,जया जोशी ,नारायण दत्त पांडे, गोपाल शाह,महेश आर्या,लक्ष्मण सिंह ,सूरज वाणी, सरस्वती मटेला,दीवान सतवाल, अख्तर हुसैन, अमन अंसारी, नवाज खान, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, संजय दुर्गापाल, सुनील जोशी ,हीरा सिंह बिष्ट,प्रताप सत्याल, पंकज कार्की, मनोज जोशी ,मदन डांगी , वीरेंद्र सिंह बंगारी, मनोज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, कार्तिक शाह, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, नवल बिष्ट,पूरन सुप्याल , शिवराज नयाल, वैभव,पांडे, गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा,गिरीश धवन,राजेश पालनी, दिनेश जोशी,कमलेश बिष्ट अनिल कुमार, प्रकाश जोशी, अनिल चावला, देवेंद्र बिष्ट डिंपल, जीवन भंडारी शिकंदर पवार , बहादुर अधिकारी, हिमांशु मेहता, प्रदीप बिष्ट आदि के साथ अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Follow us on 👇
