expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

STF ने देहरादून में ठगों के गिरोह का किया भंडाफोड़।


      All India tv news।  देहरादून में एसटीएफ ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रविवार को एसटीएफ की टीम ने सहस्त्रधारा मार्ग पर स्थित एक मकान में छापा मारा। जहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से धोखाधड़ी में उपयोग किये गए कई उपकरण बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के SSP आयुष अग्रवाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सहस्रधारा मार्ग पर अमित विहार कॉलोनी में किराये पर रह रहे कुछ लोग प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।एसटीएफ की टीम ने छापा मारा जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग क्यूआर कोड को व्हाट्सऐप पर भेजकर लोगों से अपने खाते में प्रोसेसिंग फीस व इंश्योरेंस के नाम पर पैसे जमा करवाते हैं। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि ठगी को अंजाम देने के लिए सबसे पहले आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का विज्ञापन भेजते थे। इस विज्ञापन के माध्यम से लोग इन ठगों से संपर्क करते थे और इनके झांसे में आ जाते थे। इसके अतिरिक्त आरोपी और भी कई तरीके अपनाते थे लोगों को ठगने के लिए जैसे वे खुद भी अलग-अलग नंबरों से लोगों को फोन कर उन्हें लोन का झांसा देते थे। ये आरोपी इतने चालाक थे की ठगी से कमाई गई राशि को जमा करने के लिए गरीब लोगों के नाम से बैंक में अकाउंट खोले गए थे। अधिक राशि जमा होने पर अकाउंट बंद कर दिया जाता था। अभी तक की जांच में पाया गया है कि आरोपी ने लोगों से लगभग 50 लाख से भी अधिक रुपए ठगे है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.