expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड सरकार ने लिया युवाओं के लिए बड़ा फैसला।

 


All India tv news। उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में युवाओं को लेकर लिया एक बड़ा फैसला। कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार उत्तराखंड की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को अब धामी सरकार रोडवेज बस में सफर करने पर किराए में छूट देने जा रही है। अब अभ्यर्थियों द्वारा बस में सफर करते समय प्रवेश पत्र दिखाने पर उनका आधा किराया माफ किया जायेगा। इसके लिए सीएम धामी ने "मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षा परीक्षार्थी रियायत परिवहन योजना 2023" को मंजूरी दे दी है।इसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के अंदर किसी भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को रोडवेज बस के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि किसी दूसरे राज्य से कोई अभ्यर्थी उत्तराखंड में परीक्षा देने आता है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा, इसके लिए अभ्यर्थि के पास प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई दूसरी आईडी जैसे-आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक आईडी होनी चाहिए। सरकार द्वारा इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की दुबारा कराई गई परीक्षाओं में मुफ्त सफर का आदेश जारी किया जा चुका है।

Follow us on👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.