उत्तराखंड में बेरोजगारों को मिलेगा हाथों- हाथ रोजगार।

 


All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर। उत्तराखंड के चंपावत जनपद में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि चंपावत में इस वर्ष सितंबर के महीने में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन चंपावत जिले में चार अलग- अलग स्थानों पर किया जा रहा है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस मेले का आयोजन सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन निम्न चार जगहों पर किया जा रहा है।

 1. 01 और 02 सितंबर 2023 को विकास खण्ड कार्यालय, लोहाघाट

 2.  04 और 05 सितंबर 2023 को खंड विकास कार्यालय, पाटी 

 3. 06 और 08 सितंबर 2023 को खंड विकास कार्यालय, बाराकोट

 4.  11 और 12 सितंबर 2023 को नगर पालिका, टनकपुर

  उक्त चार स्थानों पर रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार भर्ती मेले में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रिक्त पदों की भर्ती करने के बारे में भी कहा जा रहा है। जिसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।