expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म में दो के विरुद्ध केस दर्ज।


ALL INDIA TV NEWS। देवभूमि के नाम से जाने जाना वाले उत्तराखंड में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा। बेटियो को मां भगवती का रूप मानने  वाली पावन भूमि पर एक 15 साल की लड़की के साथ दरिंदों द्वारा गैंगरेप किया गया हैं।

 उत्तराखण्ड के मसूरी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की एक लड़की को जबरन घर में खींचकर रेप का मामला सामने आया है। इस दुष्कर्म के दौरान दरिंदों के एक साथी ने किशोरी से दुष्कर्म किया जबकि उसका दूसरा साथी गेट पर ताला लगाकर बाहर खड़ा रहा। पीड़िता की मां ने थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की है।  मसूरी के एसीपी नरेश कुमार ने शिकायत के आधार पर दो युवकों दानिश और अमन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने के साथ ही आरोपियों को जल्द सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को किशोरी अपने घर से अपनी ताई के घर जाने के लिए निकली थी। अपने बयान में किशोरी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी उसे रास्ते से खींचकर अपने पुराने घर में ले गए। जहां दानिश नामक युवक ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे कमरे में ले जाकर उसका रेप किया। आरोपी का दूसरा साथी गेट के बाहर ताला लगाकर वहां खड़ा रहा। उधर जब किशोरी काफी देर तक अपनी ताई के घर नहीं पहुंची और ना ही घर वापस लौटी तो उसकी मां ने उसकी तलाश करना शुरू किया। जब किशोरी की तलाश में उसकी माँ इधर उधर भटक रही थी तो एक घर के गेट पर उन्होंने अमन को खड़े देखा। जब उन्होंने उससे अपनी बेटी के बारे में पूछा तो वह अजीबो गरीब बातें करने लगा। तभी किशोरी की मां ने घर के अंदर से बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने शोर मचाकर आस पास के लोगों को इकट्ठा किया और अंदर जाकर देखा तो उनकी बेटी वहां बदहवास स्थिति में पाई गई। पीड़ित किशोरी ने अपनी माँ के गले लगाकर रोते हुए उन्हें अपने रेप की जानकारी दी।जिसके बाद उन्होंने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है।

एसीपी मसूरी के अनुसार दानिश पर रेप करने और अमन पर किशोरी को जबरन खींचकर उसे बंधक बनाने में दानिश की मदद करने के कारण गैंगरेप के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एसीपी मसूरी ने जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.