expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सीएम धामी का विधार्थियों को दीपावली उपहार।


  All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में राज्य के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को इस दिवाली एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम धामी द्वारा आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए गए है। सीएम धामी के बच्चों से विशेष लगाव के चलते अक्सर वे किसी विद्यालय या आवासीय विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ बैठे और बातें करते नजर आते हैं। बीते दिनों अपना जन्मदिन भी उन्होंने बनियावाला के आवासीय छात्रावास में बच्चों के बीच जाकर मनाया था। सीएम द्वारा राज्य  शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब इन आवासीय विद्यालयों पढ़ने वाले सभी बच्चों के भोजन भत्ते में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए गए हैं। 


सीएम धामी के निर्देशानुसार राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को तोहफा देते हुए उनके दैनिक भोजन भत्तों में दोगुनी वृद्धि की गई है। शिक्षा सचिव श्री रविनाथ रमन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े


 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.