expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

कार खाई में गिरने से बुजुर्ग की मौत चार घायल।

   

 


All India tv news। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत नैल डौटियाल रोड पर एराडी बिष्ट के पास में जा गिरी।
 मिली जानकारी के अनुसार ऐराडी बिष्ट से भिक्यासैन जा रही कार का संतुलन खो जाने से कार 30फीट खाई में जा गिरी।
यह दुर्घटना नैल मोड़ से एक किलोमीटर आगे ऐराडी बिष्ट वाली रोड़ पर पुलिया के पास घटित हुई है। कार खाई में गिरने के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही सल्ट पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,साथ ही एंबुलेंस को कॉल कर दिया गया जिससे मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई।
 पुलिस अधिकारी कुंदन लाल ने बताया कि 
  नैनो कार संख्या UK06T 8643 एरारी बिष्ट से भिक्यासैन जा रही थी अचानक से कर का संतुलन खो गया और कार 30फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच सवार बैठे थे। रेस्क्यू कर घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेज दिया गया।
  जहां पर चिकित्सकों द्वारा नरपत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी डाढोली रेवा थाना सल्ट उम्र 74 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर पंचायतनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
घायलों में चालक प्रकाश (30) पुत्र गोपाल गोपाल राम, सुनीता देवी (34) पत्नी नरेश सिंह, ओम प्रकाश (28) पुत्र हरिश्चंद्र, सभी ग्राम ऐराडी बिष्ट थाना सल्ट के निवासी है। मृतक व्यक्ति नरपत सिंह बंगारी (74) पुत्र त्रिलोक सिंह बंगारी निवासी ग्राम डडौली रेवा थाना सल्ट का निवासी बताया जा रहा है। 
रेस्क्यू टीम में एसआई कुंदन लाल, कांस्टेबल मकसूद अहमद,कांस्टेबल मनोज कुमार, होमगार्ड कुबेर।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.