All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अल्मोड़ा में वर्ष 2023 के कुमाऊं महोत्सव को 26 अक्टूबर 2023 से 05 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाना है। जिसे भव्य बनाने और महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए अनेक स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जानी है। जिसके लिए बड़े जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में दिन के समय रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही रात्रि कार्यक्रम के अंतर्गत स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में श्वेता महारा, इंद्र आर्या, करिश्मा साह, जैली काई तामीन, ममता भारद्वाज व एसी भारद्वाज के अतिरिक्त रैप गायन में प्रसिद्धि पाने वाले अल्मोड़ा के वाॅइड भी शामिल हैं।
सभी कलाकारों की प्रस्तुति के लिए कार्यक्रमों का अभी तक जो चार्ट बनाया गया है। वह निम्न प्रकार से है। :-
27 अक्टूबर 2023 :--श्वेता महारा
28 अक्टूबर 2023 :--करिश्मा साह
29 अक्टूबर 2023 :--जैली काई तामीन
31 अक्टूबर 2023 :-- रैप सिंगर वाॅइड
03 नवंबर 2023 :--ममता भारद्वाज
04 नवंबर 2023 :--ए सी भारद्वाज
इसके अलावा अन्य कलाकारों के प्रस्तुति से संबंधित जानकारी मिलते ही उनके कार्यक्रमों का विवरण दिया जायेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
Follow us on👇

