All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई प्रवास के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों ने सीएम का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम धामी “इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड” अभियान में प्रतिभाग हेतु दुबई प्रवास पर गए हैं।
“इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड” अभियान के तहत उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य संयुक्त अरब अमीरात से उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से संवाद स्थापित करना और उन्हें उत्तराखण्ड में निवेश के लिये प्रोत्साहित करना है। सीएम का उद्देश्य प्रदेश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अधिक से अधिक निवेश करवाना जिससे भारतियों को उचित रोजगार मिल सके। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
Follow us on👇

