expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड के विद्यालयों में अब हर महीने नहीं होंगीं मासिक परीक्षा।


All India tv news।  उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में अब नहीं होंगीं हर महीने मासिक परीक्षा। उसके स्थान पर अब कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की साल में केवल चार बार परीक्षाएं होंगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले दो परीक्षाएं होंगीं और दो परीक्षाएं इसके बाद होंगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी  किया गया है। अब अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले मई माह में होने वाली पहली मासिक परीक्षा की जगह पर प्रथम इकाई परीक्षा होगी और अगस्त में दूसरी इकाई परीक्षा होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर में तीसरी और दिसम्बर में चौथी इकाई परीक्षा होगी। शिक्षा निदेशक द्वारा अधिकारियों को मासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाएं तय समय में कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Follow us on👇


 हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.