All India tv news। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश की आई टी आई में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें जनरल के कुल 21 पद, एससी के 07 पद, एसटी के लिए 01 पद, ओबीसी के 05 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक की योग्यता 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, रेफरीजरेशन, कंप्यूटर के साथ ही एयर कंडीशनर व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होने के साथ ही किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान या संस्थान में अध्यापन का कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए 200 अंकों की परीक्षा को हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा को हरिद्वार व हल्द्वानी में संपादित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :-
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस :- 172.30 रुपये
एससी और एसटी :- 82.30 रुपये
दिव्यांग :- 22.30 रुपये
Follow us on👇

