expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

माता के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर की रोडवेज बस से हुई टक्कर।


 All India tv news । उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले से आई बुरी खबर। यहाँ के देवबंद में माता शाकंभरी देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर की रोडवेज बस से टक्कर हो गई है।  बस की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। इस टक्कर में 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। सभी सवार घायल हैं, जिनमें से 6 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी घायलों को देखने और उनका हाल जानने के लिए  अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सभी घायलों का इलाज बेहतर तरीके से करने के निर्देश अस्पताल को दिए हैं। बस के चालक और परिचालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के थाना जानसठ के राजपुरा गांव से लगभग 15 लोग माता शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही  सहारनपुर-मुजफ्फनरगर स्टेट हाईवे-59 स्थित मेपल्स एकेडमी के पास पहुंचा उसी समय तेजी से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली सड़क के किनारे एक खाई में गिर गई। जिससे ट्रॉली में सवार श्रध्दालुओं में चीख-पुकार मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुचें और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.