All India tv news। नवम्बर के महीने उत्तराखंड में हो सकता है राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा। नवंबर के पहले हफ्ते में इन सबके दौरे की खबर आई है। संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। जिसकी तैयारियों के लिए शासन द्वारा एक बैठक कर ली गई है।
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आने की चर्चाएं हो रही हैं।
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा भी केदारनाथ दौरे पर आए थे। जिसके बाद से प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आने की चर्चाएं और गर्मा गई है। उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होना है। उसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आने की भी संभावनाएं है।
शासन द्वारा इसकी तैयारियों के लिए एक दौर की बैठक कर ली गई है और अगली बैठकें भी जल्द की जायेंगी।
Follow us on👇

