expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड के छात्र ने रचा इतिहास, NDA में देश भर में पाया प्रथम स्थान।


 All India tv news। देश की प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा में उत्तराखंड सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के एक छात्र ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक इतिहास रच दिया है। इस छात्र का नाम शिवराज पछायी है। 

 मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र मुनस्यारी निवासी शिवराज के इस परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलते ही उनके परिवार व स्कूल में खुशी की लहर छाई हुई है। शिवराज के पिता भगत सिंह पछायी सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं और उनकी माता धना देवी एक ग्रहणी है। उनके पिता बताते हैं कि शिवराज बचपन से ही पढाई में बहुत तेज और अनुशासित रहने के साथ ही वे विद्यालय के कैप्टन भी रहे है। खेलों के साथ-साथ शिवराज एक अच्छे वक्ता भी रहे है। 

 विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने पूरे विद्यालय परिवार सहित उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे कहा कि शिवराज की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिवराज की इस उपलब्धि पर केवल उनके घर और विद्यालय में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 

आल इंडिया टीवी न्यूज चैनल भी शिवराज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 

Follow us on👇

हमसे4 व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.