पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

उत्तराखंड के स्कूलों में दिया जाएगा पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण।

 


All India tv news। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड एवम स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के बीच समझौता किया गया।

उत्तराखण्ड में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसरों को देखते हुए राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके साथ ही स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया है। सीएम धामी ने इस समझौते को राज्य में बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के लिए आने वाले समय में मील का पत्थर कहा है। 

मुख्यमंत्री धामी ने यह कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्रों में रोजगार अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारे राज्य के विद्यार्थियों को रोजगार के भी अनेक अवसर प्राप्त होंगें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ साथ ईको टूरिज्म व वैलनेस को भी बढ़ावा देने के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य को हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी काफी प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। इसमें भी आने वाले समय में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अभय दास महाराज का राज्य में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के साथ हुए इस समझौते में मुख्य भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया गया है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/