पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी उत्तराखण्ड को सौगात।

 


All India tv news। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 04 हजार 200 करोड़ रूपये की सौगात उत्तराखंड को दी है। प्रधानमंत्री ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य की शिलान्यास की गई योजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 02 लेन एवं ढलान उपचार के 05 कार्य, 21 हजार 398 पॉलीहाउस निर्माण, उच्च घनत्व वाले सघन सेब बागानों की योजना, देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का अपग्रेडेशन, राज्य में 32 पुलों का निर्माण, एसडीआरएफ के तहत अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे और बचाव उपकरणों को मजबूत करना, 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों में हॉस्टल और कंप्यूटर लैब का निर्माण, जनपद नैनीताल में भूस्खलन की रोकथाम हेतु उपचार, अल्मोडा में 100 बिस्तरों वाला उप जिला अस्पताल, चंपावत में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल ब्लॉक का निर्माण, स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान का निर्माण, रूद्रपुर में वेलो-ड्रोम निर्माण कार्य, चार धाम की भांति मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों का विकास, मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत जागेश्वर धाम, हाट कालिका एवं नैना देवी मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से जनपद पिथौरागढ़ में स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व  में भारत एक बार फिर से विश्वगुरू बनने जा है। एक तरफ जहां देश में आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है, वहीं दूसरी तरफ विश्व में भी भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री धामी ने नारायण आश्रम की प्रतिकृति, ऐपण स्टॉल और बोधिसत्व विचार श्रृंखला- "एक नई सोच, एक नई पहल" नामक पुस्तक भेंट की है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सतपाल महाराज,  प्रेमचंद अग्रवाल,  सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा,  अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,  कल्पना सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/