expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

खेल महाकुंभ 2023 का शुभारंभ।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक में खेल महाकुंभ 2023 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में न्याय पंचायत चमकना संकुल में भी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन रा. ई. का. खुमाड़ के प्रांगण में 07/11/2023 को किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी एम. सी. मिश्रा द्वारा किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में अंडर- 14 व अंडर-17 की बालक,बालिका वर्ग की कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

खेल महाकुंभ के इस न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों में रा. ई. का. खुमाड़, रा. ई. का. सोली, रा. उ. मा. भ्याडी, रा. उ. मा. औनेडि तराड, रा. उ. मा.  टुकनोली व सल्ट पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग लिया। 

इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन संकुल खेल समन्वयक अनिल पुंडीर, स. अ. व्यायाम (रा. उ. मा. भ्याडी) के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य एम. सी. मिश्रा व वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्रों के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

प्रतियोगिता में अंडर-14 कबड्डी (बालिका वर्ग) व अंडर-17 कबड्डी ( बालक वर्ग) में रा. ई. का. सोली की टीम प्रथम रही वहीं दूसरी ओर अंडर-14 कबड्डी ( बालक) वर्ग में सल्ट पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम रही। एथलेटिक्स में भी अनेक प्रतिभाशाली खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

आल इंडिया टीवी न्यूज सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.