All INDIA TV NEWS । अल्मोड़ा जिले के सल्ट में आज 05 नवंबर 2023 को मां मनीला देवी शक्ति पीठ के गीता भवन में विश्व हिंदू परिषद् जिला रानीखेत के प्रखण्ड सल्ट के नवीन दायित्वान कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट द्वारा नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का लगन और मेहनत से निर्वहन करने की आशा जताई। इसके साथ ही उन्होंने आगे के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में बाबा बभुती नाथ व मां मानीला मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल भी उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. बिष्ट द्वारा जागरूकता अभियान पर मिलकर कार्य करने की सलाह देने के साथ-साथ विस्तार के लिए आगे के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मन्दिर कमेटी के प्रबंधक नंदन सिंह मनराल ने गौ वंश के लिए उचित व्यवस्था व पहाड़ से पलायन रोकने के विषय में बात की।
गौ रक्षा प्रमुख शिवम नैलवाल द्वारा गौ वंश की उचित व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने की बात कहते हुए गौ वंश की सुरक्षा के लिए टीम का गठन करने की भी बात कही गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट, प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश रावत, विक्रम रावत, संतोष गुसाईं, सुबोध ध्यानी, पूरन रावत, गोपाल दत्त, भगत रावत, रमेश नेगी, शिवम नैलवाल, श्याम खरक्वाल, रवि दत्त खंतवाल व हरीश बंगारी आदि मौजूद रहे।
Follow us on👇

