All India tv news। दीपावली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ ही परिवार सहित राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी। इसके बाद सीएम धामी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों द्वारा नाव घाट पर रंग बिरंगी रंगोली बनाई गई जिसे देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी पर्यटकों द्वारा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गई।
Follow us on👇

