expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड से बड़ी खबर, उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा।

  

 


All India tv news। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दीपावली के दिन सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया है। जिससे टनल में कार्य कर रहे 40 श्रमिक इसके अंदर ही फंस गए हैं। बचाव कार्य जारी है लेकिन अभी तक भी श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। 

 


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड का कहना है कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के लिए भोजन, पानी, ऑक्सीजन और बिजली आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। टनल के अंदर फंसे हुए सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। 

 सीएम धामी के अनुसार प्रधानमंत्री से इस परिस्थिति के विषय पर बात हो गई है और उनके द्वारा बचाव और राहत कार्यों के संबंध में प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। सीएम ने बताया कि बचाव अभियान के अंतर्गत मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। खाद्य सामग्री टनल के अंदर भेज दी गई है। सभी को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े


 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.