All India tv news। उत्तराखंड को वीर शहीदों की जन्म भूमि कहा जाता है। यहाँ के वीर सैनिक भारत मां की रक्षा हेतु अपनी जान न्यौछावर करने को सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे ही चमोली जनपद के एक जवान कीरत सिंह मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं।
शहीद कीरत सिंह चमोली जनपद में नारायणबगड ग्राम -चिरखून के निवासी थे। वे 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में उनका ईलाज चल रहा था। जहां ईलाज के दौरान 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ना केवल उनके गांव में अपितु पूरे क्षेत्र में शोक छाया हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे अपने घर के इकलौते बेटे थे। पिछले साल नवम्बर में उनकी सगाई हुई थी और अब घर में उनके विवाह की तैयारियां चल रही थी। अचानक हुई मौत की वजह से पूरा परिवार सदमे में है।
आल इंडिया टीवी न्यूज परमात्मा से उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।