हिमाचल प्रदेश के रजत ने लहराया परचम, CDS में प्राप्त की 1st रैंक।


All India tv news। भारतीय युवाओं में सैन्य सेवाओं का काफी क्रेज है, जिसके चलते हर वर्ष लाखों युवा NDA और CDS में आवेदन कर सैन्य सेवाओं में अपना सितारा बुलंद करते हैं। ऐसे ही हिमाचल प्रदेश के युवा रजत ने CDS परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक लाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर अपना परचम लहरा दिया है।

रजत हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले के तहत आते शाहपुर गोरडा का निवासी है। रजत ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रजत की इस उपलब्धि से उनके परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।