expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

लोहाघाट में नाबालिग का अपहरण और छेड़छाड़।

 




All India tv news। उत्तराखंड में लगातार नाबालिगों के साथ हो रही दुराचार की  घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे ही चंपावत जनपद के लोहाघाट में 
चार युवकों द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 

मीडिया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार को चार अज्ञात युवकों ने घर से स्कूल की ओर जा रही नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पॉस्को एक्ट लगाकर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 

नाबालिग के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसपी से क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने की अपील करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस तरह के अपराधों को रोकने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी द्वारा भी एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.