All India tv news। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर धामी सरकार देगी दोगुनी ईनाम राशि।
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया है।
इस शासनादेश के अनुसार राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता की इनाम राशि को 06 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये तथा रजत पदक विजेता की इनाम राशि को 04 लाख से बढ़ाकर 08 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 03 लाख से बढ़ाकर 06 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या के अनुसार
राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार राशि दोगुनी करने से खिलाड़ीयों मनोबल बढ़ेगा और वे प्रोत्साहित होंगे जिससे खिलाडी़ पदक जीतने के लिए अधिक मेहनत कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।