All India tv news। आज की बेटियां अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। ऐसी ही उत्तराखंड की एक बेटी गुंजन बिष्ट ने यूपीएससी में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत जीतपुर गोलापार की निवासी गुंजन बिष्ट ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त कर जिओ साइंटिस्ट का पद हासिल किया है। पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने वाली गुंजन बिष्ट एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता एक किसान हैं और उनकी माता एक गृहणी है।
इससे पहले भी गुंजन ने गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर आठवीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा अभी हाल ही में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जियो फिजिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुंजन बिष्ट कि इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल बना हुआ है।
ऑल इंडिया टीवी न्यूज भी गुंजन बिष्ट को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देता है।
Follow us on👇