expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

हाईस्कूल और इंटर पास के लिए बड़ी खबर, लग रहा है भर्ती मेला।

 



All India tv news। उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। आने वाली 26 फरवरी 2025 से सुरक्षा जवान , सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए एक बड़ी भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। 
हरिद्वार जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी के०के० गुप्ता के अनुसार जिले के सभी विकास खण्डों के चयनित विद्यालय परिसर में एसआईएस इंडिया लि० के तत्वाधान में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है। 

 आपको बता दें कि एसआईएस इंडिया लि० भारत की एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो भारत व विदेशो में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान , सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी है। 

जनपद के विद्यालयों में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण :-

 1. 26 एवं 27 फरवरी 2025 को खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर।

2. 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2025 को लक्सर ब्लॉक के जमदागिन पब्लिक स्कूल लक्सर।

3. 03 एवं 04 मार्च 2025 को नारसन ब्लॉक के आर्य विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लिब्बरहेड़ी।

4. 05 एवं 06 मार्च 2025 को अटल उत्कृट राजकीय इंटर कॉलेज रूडकी।

5. 07 एवं 08 मार्च 2025 को भगवानपुर ब्लॉक के राजकीय कन्या इण्टर कालेज भगवानपुर।

6. 10 एवं 11 मार्च 2025 को बहादराबाद ब्लॉक के रतनदीप हाईस्कूल बहादराबाद।

7. 12 और 13 मार्च 2025 को बहादराबाद ब्लॉक के डा0 हरिराम आर्य इण्टर कालेज मायापुर हरिद्वार।

 

 भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने भर्ती के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में हो रही भर्ती में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भर्ती भारत पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड के अनुसार सुरक्षा जवान पद के लिए लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 साल के बीच, वजन 55 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास /फेल और शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना चाहिए। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए लम्बाई 170 सेमी, योग्यता 12वीं पास के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान और उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 

इच्छुक बेरोजगार युवक उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विद्यालयों में आयोजित शिविर में जाकर भर्ती में प्रतिभाग कर सकते है।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.