expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी ने कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख बनकर किया प्रदेश का नाम रोशन।

 


All India tv news। उत्तराखंड के जनपद टिहरी की मीनाक्षी नेगी को कर्नाटक राज्य के वन विभाग प्रमुख के पद पर नियुक्ति मिलने पर वह कर्नाटक राज्य की प्रथम महिला वन प्रमुख बन गई हैं। 

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिनाक्षी नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रोलियाल गांव (चंबा) की निवासी है। उनके पिता अतर सिंह नेगी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) में सर्विस करते थे। मीनाक्षी को वहीं से इस विभाग में जाने की प्रेरणा मिली। 

मीनाक्षी नेगी को 1989 में IFS में चयन के बाद से ही कर्नाटक राज्य कैडर मिला। जहां उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्त किया गया। जहां पर मीनाक्षी ने आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य करने के साथ ही उन्होंने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी नीतियों के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीनाक्षी के पति, विजय शर्मा, भी कर्नाटक कैडर के IFS अधिकारी रहे और दो साल पहले 2023 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके छोटे भाई राकेश सिंह नेगी, पशुपालन विभाग उत्तराखंड में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

मीनाक्षी की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.