इस शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न कर प्राप्त करें विशेष कृपा।




All India tv news। इस वर्ष 2025 में शिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहे हैं। जिसके प्रभाव से भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकेगी।शिवरात्रि का पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। पुराणों के अनुसार भगवान भोलेनाथ श्रद्धा और भक्ति भाव के भूखे हैं। भोलेनाथ तो केवल बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव के मंत्र "ऊँ नम: शिवाय" के जप से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि के साथ ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि पर्व के इस पावन दिन पर भक्तजन उपवास रखते हैं। इस दिन उपवास रखने वाले भक्त सुबह व्रत का संकल्प लेकर ही व्रत रखें। शिव मन्दिर में जाकर पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन करें। इसके साथ ही महामृत्युंजय जाप और शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव की असीम और स्थायी कृपा प्राप्त होती है।

https://youtube.com/shorts/CG6ZZlqNeYc?si=WLH9BYoziQ7XB0Kl

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.