expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट में 60 वर्षीय बुजुर्ग को तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर बनाया निवाला, क्षेत्र में आतंक का माहौल, छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र।

 





All India tv news। उत्तराखंड में आए दिन जंगली जानवरों के आतंक की खबरें सुनने में आती रहती हैं। ऐसी ही एक दुःखद और दर्दनाक खबर अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत मौलेखाल में पोखरी गांव से सामने आई है। यहां गांव के ही 60 वर्षीय निवासी गोपाल सिंह पुत्र राजे सिंह पर तेंदुए ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया है, जिससे  मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई है।

देर रात को घटित हुई घटना के अनुसार तेंदुआ ने घर में घुस कर गोपाल सिंह पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें गोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में आक्रोश और आतंक का माहौल बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के अनुसार गोपाल सिंह पर दो दिन पहले ही हमला हुआ था और पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें बाहर आते जाते भी नही देखा था। आज सुबह जब गोपाल सिंह के ही गांव के निवासी श्याम सिंह इनसे मिलने इनके घर गए तो उन्हें इनका शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। 

https://youtu.be/Y4YuT58pEmM?si=KPv_BODcW0rW5kJ2

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पोस्टमॉर्टम के लिए

शव को अपने कब्जे में लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के घायल भाग पर कीड़े पड़े हुए पाए गए हैं। वन विभाग के अनुसार फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में गस्त भी बढ़ा दी गई है। 

वन विभाग द्वारा  ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है, अब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार और वन विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की हमारी अपील की है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.