राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड मंत्रिमंडल से बड़ी खबर! नवरात्रों से पहले हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान।

 


All India tv news। उत्तराखंड में जल्द ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान हो सकता है। ऐसा प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले किया जा सकता है। सीएम धामी के बुधवार को भी दिल्ली में ही होने के कारण ये संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

मीडिया सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कैबिनेट में बदलाव और नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान, ये दोनों शुभ कार्य नवरात्र तक होने की संभावना हैं। मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट में बदलाव को लेकर केंद्रीय नेताओं से बातचीत होगी।  आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंगलुरू में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतिनिधि सभा के बाद इस पर चर्चा शुरू हो सकती है। इस सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे। 

23 मार्च को राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न वर्तमान मंत्रिमंडल के साथ ही मनाया जाएगा। इन सबके आधार पर माना जा रहा है कि धामी सरकार नवरात्रों तक कैबिनेट विस्तार कर सकती है।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।