All India tv news। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौड़ा की विज्ञान शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित को इस वर्ष का टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। 14 नवंबर को राजधानी देहरादून में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
ममता पुरोहित की उपलब्धियां :-
- डॉ. ममता पुरोहित को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
- उन्होंने शिक्षण को सरल और रुचिकर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है।
- उन्होंने थिक एक्सलोर इनजाय नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें कक्षा तीन से लेकर हाई स्कूल तक के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को सरल और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
- डॉ. ममता पुरोहित ने पीपीटी आधारित शिक्षा प्रणाली विकसित की है और स्वनिर्मित ई-कंटेंट तैयार कर कक्षा शिक्षण को गतिशील बनाया है।
- उन्होंने आईसीटी का प्रभावी उपयोग कर शिक्षण को आधुनिक रूप दिया है।
पुरस्कार समारोह :-
14 नवंबर को राजधानी देहरादून में आयोजित एक समारोह में डॉ. ममता पुरोहित को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा जगत की कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
Follow us on👇


