All India tv news। उधम सिंह नगर, उत्तराखंड - उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक गरीब किसान की लाचारी देखने को मिली है। किसान चंद्रपाल ने बेटी की शादी के खर्च और बैंक के कर्ज की चिंता में सरकारी क्रय केंद्र पर अपने धान के ढेर में आग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें पकड़ लिया और तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
क्या हुआ था ?
- चंद्रपाल की बेटी की शादी 15 दिन बाद होनी है, और उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी में अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है।
- चंद्रपाल ने लगभग 28 दिन पहले 60 कुंतल धान दरऊ केंद्र में जमा किया था, लेकिन केंद्र प्रभारी ने लिमिट पूरी होने का हवाला देते हुए तौल करने से मना कर दिया।
- सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं।
किसान की चिंता :-
चंद्रपाल ने बताया कि खुले बाजार में एमएसपी से काफी कम दाम मिल रहे हैं, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकलेगी। बैंक का कर्ज और बेटी की शादी का खर्च दोनों ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया।
प्रतिक्रिया :-
इस घटना के बाद कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ भी क्रय केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीद शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बताते चलें कि किच्छा ही नहीं बल्कि पूरे उधम सिंह नगर जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद होने के कारण किसान परेशान हैं।
Follow us on👇

