expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

अल्मोड़ा मौसम अलर्ट: 27 जनवरी 2026 को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

 


All india tv news. अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने दोपहर 12:30 बजे जारी अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 27 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर पिथौरागढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होगी। इससे भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना और जल भराव जैसी आपदाएं घटित हो सकती हैं।



जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण आदेश:

- जनपद अल्मोड़ा के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे।

- मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे सभी शिक्षण संस्थानों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

- आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


*प्रभावित क्षेत्रों में सावधानियां:*

1. मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें।

2. यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

3. आपदा के समय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


अधिकारीयों को सूचनार्थ प्रेषित:

1. सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग, देहरादून।

2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा।

3. मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा।

4. समस्त उप जिलाधिकारी, अल्मोड़ा।

5. मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।

6. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास।

7. जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा।

8. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, अल्मोड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.