expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट के GIC झीपा में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित; क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित।

 


All India tv news। आज 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज  झीपा, सुल्ट में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति के उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।









इस कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रीय-गान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों को बैच लगाकर स्मृति चिन्ह् भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता सतीश चंद्र व मंगल सिंह द्वारा किया गया। 

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें ग्राम प्रधान पिपना श्री उमेश चंद, ग्राम प्रधान झीपा श्री आनंद सिंह, ग्राम प्रधान कालीगाढ़ श्री हिम्मत सिंह और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.