All India tv news। सल्ट के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीत सिंह रावत की माता जी ने आज, 18 जनवरी 2026 को काशीपुर के के०वी०आर० अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र और कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोकाकुल परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माता जी का जीवन सादगी, प्रेम, धैर्य और परिवार के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था। उनके निधन से रावत परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।
स्वर्गीय माता जी की अंतिम यात्रा कल, दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को उनके पैतृक निवास स्थान डंगुला से प्रारंभ होगी। यात्रा वहां से नेड़ घाट तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को परम शांति प्राप्त हो और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल मिले। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

