expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

श्रीनगर में वाहन ओवरटेक को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में झड़प, पुलिस ने कराया शांत।

 



All India tv news। श्रीनगर में हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच सड़क पर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में पहले गरमागरम बहस हुई और फिर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।


बताया गया कि कार में सवार दो महिलाएं वाहन से उतरकर स्थानीय लोगों से उलझ गईं और एक युवक के साथ धक्का-मुक्की भी की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख कार चला रहा युवक दोनों महिलाओं को वाहन में बैठाकर वहां से निकल गया।

विवाद के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने और मामला शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। 

फिलहाल, पुलिस ने किसी भी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.