expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रामनगर छोई हिंसा मामला: भाजपा नेता मदन जोशी जमानत पर रिहा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।

 



All India tv news। उत्तराखंड के रामनगर में हुए चर्चित छोई हिंसा प्रकरण के मुख्य आरोपी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी करीब तीन महीने बाद आज हल्द्वानी जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पूरा मामला:-

मदन जोशी और कुछ अन्य लोगों पर 23 अक्टूबर, 2025 को रामनगर के छोई इलाके में प्रतिबंधित मांस ले जाने के संदेह में एक वाहन चालक के साथ मारपीट और दंगा भड़काने का आरोप था। इस मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद, 25 नवंबर, 2025 को मदन जोशी ने नाटकीय ढंग से स्कूटी से कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

रिहाई और बयान: -

जमानत मिलने के बाद आज जैसे ही मदन जोशी हल्द्वानी जेल से बाहर आए, बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए मदन जोशी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्होंने इस रिहाई को "हिंदुत्व की जीत" बताया और कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया था। जोशी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।

फिलहाल, इस मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और मदन जोशी की रिहाई के बाद रामनगर में राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.