expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, NDA परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 58वीं रैंक।



All India tv news। उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती को फतह करने का जज्बा रखती हैं। पिथौरागढ़ जिले के अजैड़ा गांव की रहने वाली और रानीखेत स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) की मेधावी छात्रा भूमिका अधिकारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

सैन्य परंपरा को बढ़ाया आगे :-

भूमिका के रगों में देशभक्ति का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता, नायब सूबेदार गुमान सिंह, वर्तमान में कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (KRC) रानीखेत में कुमाऊं स्काउट यूनिट में तैनात हैं। अपनी बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता पर पिता और माता विमला अधिकारी (गृहणी) की खुशी का ठिकाना नहीं है। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और गुरुजनों के कठिन परिश्रम को दिया है।

NCC कैडेट के रूप में भी रही अव्वल :-

भूमिका की यह राह संघर्ष और अनुशासन से भरी रही है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने एनसीसी (NCC) कैडेट के रूप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने उनके व्यक्तित्व को निखारने और NDA चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्षेत्र में खुशी की लहर :-

भूमिका की इस उपलब्धि के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और उनके पैतृक गांव अजैड़ा में जश्न का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग "पहाड़ की बेटी" को इस शानदार सफलता के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

भूमिका अब भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने के अपने सपने को साकार करेंगी। उनकी यह सफलता प्रदेश की हजारों अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.