expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

शिक्षा का मंदिर शर्मसार: कक्षा 1 के मासूम से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 



All India tv news। उत्तराखंड के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता और गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एक कलयुगी शिक्षक पर पहली कक्षा के मासूम छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी व्यक्ति का मासूम बेटा क्षेत्र के ही एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीती 6 फरवरी, शुक्रवार को जब मासूम स्कूल गया था, तब वहां तैनात एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। छुट्टी के बाद घर पहुंचे डरे-सहमे मासूम ने जब आपबीती अपने परिजनों को सुनाई, तो उनके होश उड़ गए।

पुलिसिया कार्यवाही:-

परिजनों ने बिना देरी किए झबरेड़ा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं (संभावित पॉक्सो एक्ट एवं अन्य) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र में रोष:-

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी वारदात करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की गहन जांच में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.