expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

होली से पहले हल्दीराम के गोदाम पर बड़ा एक्शन, 112 किलो एक्सपायर्ड सोन पापड़ी बरामद।

 


All India tv news। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। त्योहारों के सीजन में मिठाई प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर ब्रांड हल्दीराम के वेयरहाउस से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मिठाई बरामद की है।

छापेमारी और बरामदगी:- होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत, FSDA की टीम ने लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम के स्टोरेज सेंटर पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 112 किलो (करीब 1 क्विंटल) एक्सपायर्ड सोन पापड़ी और राजभोग बरामद किए गए हैं।

मौके पर कार्रवाई:- बरामद की गई इन मिठाइयों की अनुमानित कीमत करीब ₹45,000 बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए इस पूरे स्टॉक को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है।

नमूने भेजे गए लैब:- सिर्फ एक्सपायर्ड मिठाई ही नहीं, बल्कि टीम ने वहां रखे असोर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और गुजिया के भी नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 

अन्य ठिकानों पर एक्शन:- इसी अभियान के दौरान ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज से भी भारी मात्रा में मिलावटी काली मिर्च और खोया सीज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान त्योहारों तक लगातार जारी रहेगा।

इतने बड़े और भरोसेमंद ब्रांड के गोदाम में एक्सपायर्ड मिठाइयों का मिलना खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.