expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

होली पर हुड़दंगियों और जबरन रंग लगाने वालों की खैर नहीं: नैनीताल पुलिस का सख्त अल्टीमेटम, 'नो वर्क नो पे' की चेतावनी के साथ चप्पे-चप्पे पर पहरा।

 


All India tv news। [ हल्द्वानी/नैनीताल]। रंगों का त्योहार होली करीब है, लेकिन इस बार नैनीताल जिले में माहौल बिगाड़ने वालों और जबरन रंग लगाने वालों के लिए पुलिस ने सख्त घेराबंदी तैयार कर ली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने साफ कर दिया है कि होली की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। आइए जानते हैं क्या हैं पुलिस के नए दिशा-निर्देश।


जबरन रंग लगाने पर जेल:- नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग लगाता है या त्योहार के दौरान हुड़दंग करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।


लापरवाह पुलिसकर्मियों पर 'नो वर्क नो पे':- ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी कड़ा संदेश है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन चलाने या लापरवाही बरतने पर 'नो वर्क नो पे' की नीति लागू होगी।


महिला पुलिस की विशेष तैनाती:- सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल टीमों और पैदल गश्त (चीता पुलिस) में सक्रिय रूप से तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हुड़दंगियों पर पैनी नजर:- एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। नशाखोरी और अराजकता रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सावधान रहें और सुरक्षित होली मनाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.