expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

"जब घर में कोई नहीं टोकता, तो आप कौन?"... 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को क्लास में जड़ा थप्पड़; CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत।

  



All India tv news। गुजरात के पंचमहल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शेहरा कस्बे के एस.जे. दवे हाई स्कूल में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी महिला टीचर पर हाथ उठा दिया। शर्मनाक बात यह है कि छात्र ने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि टीचर ने उसे परीक्षा में देर से आने पर टोक दिया था।

पूरा घटनाक्रम :-

तारीख और समय:- यह घटना 24 जनवरी 2026 की है, जब स्कूल में 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा चल रही थी।

विवाद की वजह:- आरोपी छात्र, जिसकी पहचान मोहम्मद खान अंसारी के रूप में हुई है, परीक्षा देने के लिए क्लास में देरी से पहुँचा। जब वहां मौजूद महिला सुपरवाइजर ने उससे देरी का कारण पूछा, तो छात्र भड़क गया।

छात्र का अहंकार:- प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र ने चिल्लाते हुए कहा— "जब मेरे घर में मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तो आप कौन होती हैं सवाल करने वाली?"। इसके तुरंत बाद उसने शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया और उन्हें धक्का देकर क्लास से बाहर भाग गया।

CCTV और पुलिस कार्रवाई :-

पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुरुआत में डरी हुई शिक्षिका ने कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाई और 3 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शेहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में अदालत से जमानत मिल गई।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को छात्र अपने पिता और 15-20 लोगों की भीड़ के साथ दोबारा स्कूल पहुँचा। आरोप है कि उन्होंने शिक्षिका को यह कहकर धमकाया कि "तुम शहर में अकेली रहती हो, तुम्हें देख लेंगे"। हालांकि, छात्र के परिवार का दावा है कि वे माफी मांगने गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.