राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी यूटिलिटी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।

 


All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ों से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। देहरादून जिले के कालसी तहसील में एक सवारियों से भरी यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।"

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना कालसी तहसील के वियाधार के पास की है। जानकारी के अनुसार, यह यूटिलिटी वाहन वियाधार गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था, जिसमें कुल 8 लोग सवार थे। अचानक चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

मृतकों और घायलों की जानकारी :-

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसे के शिकार हुए सभी लोग कालसी क्षेत्र के ही निवासी थे:

मृतकों के नाम: लूसो देवी (65 वर्ष), गीता देवी (35 वर्ष) और धनो देवी।

घायलों की स्थिति: हादसे में घायल 5 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने पुष्टि की है कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय और हायर सेंटर रेफर होने के दौरान दम तोड़ा। 

पहाड़ों में लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।