expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

रुद्रप्रयाग में भालू का आतंक: घास काटने गई महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर।

 


All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड से सामने आया है, जहाँ आज सुबह एक भालू ने घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

 मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम जलई निवासी 60 वर्षीय निशा देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। भालू ने महिला के सिर और शरीर पर नाखूनों से गहरे घाव कर दिए।

साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों की मांग :-

इस घटना के बाद से जलई और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रहे इन हमलों से उनका जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सावधानी संदेश :-

न्यूज़ चैनल के माध्यम से हम भी आपसे अपील करते हैं कि जंगल जाते समय अकेले न जाएं और समूह में रहकर शोर मचाते हुए चलें ताकि वन्यजीवों के हमले से बचा जा सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.