expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी, सुनियोजित हत्या,

 



All India tv news। बिहार के रोहतास जिले में रविवार की सुबह रामपुर चौराहे के पास एक लाल सूटकेस में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सफाईकर्मियों ने कचरे के पास पड़े सूटकेस से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब सूटकेस खोला तो अंदर एक युवती का शव मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि शव को सूटकेस में जबरदस्ती भरा गया था और गर्दन व घुटने को मोड़कर बांधा गया था।

मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी मेहरून खातून के रूप में हुई है।

एफएसएल टीम के अनुसार, युवती की हत्या कहीं और की गई थी और फिर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया। शव को जिस तरह से सूटकेस में रखा गया था और टेप से सील किया गया था, उससे यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है।

मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मेहरून की शादी 2022 में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह परेशान रह रही थी और उसने अपने पति के किसी और के साथ संबंध होने की बात कही थी, जिसका विरोध करने पर पति मारपीट करता था।

वारदात वाले दिन मृतका के पति ने फोन करके कहा था कि मेहरून कहीं भाग गई है। कुछ घंटे बाद ही मेहरून का शव सूटकेस में मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे के खुलासे होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.