expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंकी पर चढ़े छात्र नेता।

 


 All India tv news। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर में सोमवार को बीएएमएस (BAMS) 2021-22 बैच के छात्रों का धैर्य जवाब दे गया। पिछले दो वर्षों से परिणाम लंबित होने के कारण छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

मुख्य घटनाक्रम:-

पानी की टंकी पर चढ़े छात्र:- प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया जब डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा समेत दो छात्र परिसर में स्थित एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए।

भविष्य पर संकट:- छात्रों का आरोप है कि करीब दो साल से रिजल्ट न आने के कारण उनका शैक्षणिक सत्र पिछड़ रहा है और उनका भविष्य अंधकार में है।

पुलिस और प्रशासन की अपील:- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्रों को नीचे उतारने की कोशिश की गयी, हालांकि छात्र परिणाम घोषित होने तक हटने को तैयार नहीं हैं।

पहले भी हुआ था प्रदर्शन:- गौरतलब है कि परिणाम में देरी को लेकर छात्र पहले भी अप्रैल 2025 और नवम्बर 2025 में विरोध दर्ज करा चुके हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक परिणाम की निश्चित तिथि घोषित नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Anubhav Singh ने कहा…
पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों को नीचे उतरने की कोई कोशिश नहीं की गई थी बल्कि पुलिस वहां पर खड़े होकर वाइस चांसलर के साथ हंस रही थी| छात्रों द्वारा खुद को आग लगाने एवं कूदने की धमकी देने के 15 20 मिनट बाद पुलिस द्वारा अग्निशमन टीम को फोन किया गया था और उसके बाद अग्निशमन टीम पहुंची थी| छात्रों ने धैर्य बनाए रखा और अग्निशमन टीम के आने से पहले यदि छात्र अपना अध्याय को देते तो वहां कोई अप्रिय घटना हो सकती थी पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से| इस घटना के दौरान मैं वहीं पर उपस्थित था और आप न्यूज़ पोर्टल वालों से अपील है कि कृपया एक जिम्मेदार न्यूज़ पोर्टल का फर्ज निभाएं और सही जानकारी प्रकाशित करें| पुलिस प्रशासन की तारीफ करके और उनके चमचागिरी करके अपनी क्रेडिट बनाने की कोशिश मत करें| आपकी यह चमचागिरी से बच्चों की हिम्मत जिन्होंने अपनी जान को खतरे में डाला वह कहीं ज्यादा कीमती है इसलिए उनकी हिम्मत को सही रूप में प्रदर्शित करें एवं चापलूसी करना बंद करें|
Anubhav Singh ने कहा…
और दूसरी बात जब छात्र पानी की टंकी पर चढ़े उसे वक्त पुलिस वहीं पर मौजूद थी पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश भी नहीं की| साथी आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वह पानी की टंकी पर 2 नहीं 4 छात्र चढ़े थे|