expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

दुःखद खबर: यमुनोत्री हाईवे पर मौत का तांडव, यमुना नदी में गिरी नेक्सॉन कार, दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 


All India tv news। उत्तरकाशी (डामटा): उत्तराखंड के पहाड़ों में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-94) पर डामटा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक अनियंत्रित टाटा नेक्सॉन कार सड़क से फिसलकर सीधे यमुना नदी के गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का विवरण :-

जिला आपातकालीन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना डामटा के पास घटित हुई। वाहन में चालक सहित कुल दो लोग सवार थे। कार डामटा की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर उफनती यमुना नदी में समा गई।

मृतकों की पहचान :-

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक नौगांव विकासखंड के ढूंइंग़ गांव के निवासी थे:

तुसार खत्री: पुत्र दिनेश, उम्र लगभग 25 वर्ष।

अजय सिंह: पुत्र निज़ाम सिंह, उम्र लगभग 26 वर्ष।

रेस्क्यू ऑपरेशन :-

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस प्रशासन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। नदी का बहाव और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शोक की लहर :-

इस हृदयविदारक घटना के बाद से ढूंइंग़ गांव और नौगांव क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। दो युवा पिताओं के कंधों का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतें और गति सीमा का विशेष ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.