All India tv news। जी हाँ, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 4 फरवरी 2026 को जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में 40 से अधिक गलतियां पाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अकादमिक विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिफिकेशन में निम्नलिखित प्रमुख वर्तनी (spelling) और तथ्यात्मक त्रुटियों को रेखांकित किया है:-
मुख्य त्रुटियां:- आधिकारिक दस्तावेज़ के पेज 2, 17 और 156 पर 'Examination' को गलत तरीके से 'Examinaiton' लिखा गया है। इसी तरह, कई स्थानों पर 'Candidates' की जगह 'Cadidates' शब्द का प्रयोग हुआ है।
अन्य गलतियां:- पेज 7 पर 'Benchmark' को 'Bechmark' और 'Functional' को 'Functinal' लिखा गया है। साथ ही, 'Abbreviations' को 'Abbriviations' और 'Public Sector Undertaking' को 'Public Sector Underkings' जैसे शब्द लिखे मिले हैं।
सोशल मीडिया प्रतिक्रिया:- कई उम्मीदवारों ने इस पर हैरानी जताई है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, जो उम्मीदवारों से भाषा और सटीकता की उच्च उम्मीद रखती है, उसके आधिकारिक नोटिफिकेशन में इतनी बड़ी संख्या में टाइपिंग और व्याकरण की गलतियां कैसे रह गईं।
इस नोटिफिकेशन के साथ ही 933 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 24 फरवरी 2026 तक UPSC Online Portal पर जारी रहेगी।

