expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

लोहाघाट की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान: इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए राज्य स्तर पर चयन।

 


All India tv news। लोहाघाट (चंपावत): सीमांत जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र की एक होनहार बेटी ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार के दम पर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। राजकीय इंटर कॉलेज f सूई की कक्षा 11 की छात्रा चंद्रा चौबे का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए हुआ है।

प्रदेश भर से चुने गए 345 मेधावी :-

इस योजना के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 345 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चंपावत जनपद से चंद्रा चौबे ने अपनी जगह सुनिश्चित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार चंद्रा की वैज्ञानिक दृष्टि और निरंतर कठिन परिश्रम का प्रतिफल है।

हर्ष का माहौल :-

चंद्रा की इस उपलब्धि पर उनके पिता नवीन चौबे और माता पूजा चौबे ने खुशी जाहिर करते हुए इसे उनकी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने चंद्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चंद्रा न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि वे विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में भी सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.